फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अब बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम रात आठ बजे के बाद होंगे बंद

विज्ञापन
atms without security guards will be closed after 8 o clock at night - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के हुडा कांप्लेक्स स्थित एटीएम को बुधवार रात को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन इस एटीएम का सीसीटीवी कैमरा ही खराब निकाला। बैंक के इंजीनियर ने सिविल थाने में शिकायत दिया है कि उनके एटीएम का सीसीटीवी कैमरा खराब था। इस मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए सिविल लाइन थाना ने एटीएम के साथ लगती गन हाउस की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन उस सीसीटीवी फुटेज में केवल एक आरोपी के पैर ही दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जाट धर्मशाला के पास दुकानों के सीसीटीवी फुटेज रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मशीन पर लगे फिंगरप्रिंट लिए और रिपोर्ट के लिए टीम ने फिंगरप्रिंट वीरवार को मधुबन लैब में भेज दिए। जहां रिपोर्ट में पता लगेगा कि कितने लोग इसमें शामिल थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों की बुलाई बैठक
वहीं जिला पुलिस प्रशासन ने शहर में बढ़ रही लूटपाट तथा एटीएम से छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर बीते दिन शाम को चौकी इंचार्ज तथा थाना प्रभारियों की एक बैठक बुलाई गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे चोरी की वारदात को कम करने के लिए गश्त बढ़ा दें तथा सभी बैंक अधिकारियों की बैठक लें। एसएचओ सत्यवान सिटी थाना पुलिस शुक्रवार को सभी बैंक अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा एटीएम की सुरक्षा के बारे में जानकारी देंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया है कि जिन एटीएम पर चौकीदार या सुरक्षा गार्ड नहीं है वे रात को आठ बजे के बाद बंद रहेंगे। एसएचओ सत्यवान ने बताया कि बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों को बताया जाएगा कि वह किस प्रकार अपने एटीएम को सुरक्षित रख सकते हैं। एसएचओ सत्यवान ने बताया कि बैंक कर्मचारियों को बताया जाएगा कि अगर उनके एटीएम के बाहर कैमरा नहीं है तो जरूर लगाएं।
हमारे पास आदेश आए हैं। बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम रात आठ बजे के बाद बंद करवा दिए जाएंगे। वहीं रात को शहर थाना पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। आज बैंक प्रबंधकों की बैठक ली जाएगी और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई सत्यवान, एसएचओ शहर थाना सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें