फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेल महाकुंभ में जगह बनाने के लिए आज और कल दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Mon, 12 Oct 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जगह बनाने का सपना संजोए जिले के खिलाड़ी आज और कल मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। पुरुष व महिला ओपन कैटेगरी के तहत होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कौशल और खेल क्षमता का प्रदर्शन कर राज्य स्तर तक पहुंचने की दावेदारी पेश करेंगे। मैदान पर पसीना बहाकर हुनर साबित करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह ट्रायल अपनी खेल प्रतिभा को नई उड़ान देने का सुनहरा अवसर होंगे।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने बताया कि 13 अक्तूबर को पांच स्थानों पर विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह आठ बजे शुरू होंगे। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। थ्रोबॉल, बेसबॉल, रोइंग, शूटिंग और टेबल टेनिस के ट्रायल की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन


इन खेलों के ट्रायल आज
- शहीद भगत सिंह स्टेडियम : तीरंदाजी, एथलेटिक्स (दौड़), साइक्लिंग, कैनोइंग, फेंसिंग, हॉकी, जूडो और टेनिस।
- द सिरसा स्कूल : बैडमिंटन।
- द सिरसा स्कूल, बरनाला रोड : फुटबॉल।
- चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम : जिम्नास्टिक।
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का स्विमिंग पूल : तैराकी।

इन खेलों के ट्रायल कल
- शहीद भगत सिंह स्टेडियम : कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वुशु, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कराटे और कबड्डी।
- खेल स्टेडियम, भरोखां : हैंडबॉल।
- जीएमएस मोहम्मदपुरिया, रानियां : नेटबॉल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें