फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे से अर्जित 38.50 लाख की संपत्ति अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
डिंग मंडी। नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने गांव शेरपुर निवासी सोहनलाल की करीब 38.50 लाख रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। इसमें 15 मरले जमीन और चार दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अब संबंधित संपत्तियों को बेच नहीं सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारन ने बताया कि डिंग थाना पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का पूरा ब्योरा जुटाकर दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी एवं राजस्व विभाग को भेजा था। जांच और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), 1985 की धारा 68एफ(2) के तहत संपत्ति अटैच करने के आदेश जारी किए गए।

एसपी ने कहा कि नशा तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति बनाने वालों की पहचान कर उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नशे की कमाई से संपत्ति खड़ी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


20 हजार रुपये का लगाया गया था जुर्माना :

एसपी ने बताया कि सोहनलाल के खिलाफ वर्ष 2006 में 41 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद होने के मामले में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में अदालत ने उसे चार साल कैद की सजा सुनाई थी और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें