फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में मारपीट, कपड़े फाड़े

Thu, 27 Mar 2014 11:43 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में जमानत के लिए अदालत परिसर में पहुंचे दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक दूसरे के कपड़े फाड़ डाले। एक पक्ष पुलिस को आता देखकर मौके से भाग गया जबकि दूसरे पक्ष के घायलाें को अस्पताल पहुंचाया गया। इस बारे में रतनलाल ने हुडा चौकी में एक शिकायत दी है।
विज्ञापन

 पुलिस को दी शिकायत पत्र में रतन सिंह पुत्र दुलीचंद निवासी शाह सतनाम सिंह चौक सिरसा ने बताया कि उसके साथ गांव कोटली निवासी कश्मीरी लाल पुत्र जयपाल सिंह, मोहनलाल पुत्र दास राम, चुन्नीलाल पुत्र मूलचंद उसके साले सोनू पुत्र बलबीर की जमानत के लिए उसके साथ अदालत आए हुए थे।

उसने बताया कि जब सभी एडवोकेट मदन मोहन पारीक की सीट पर पहुंचे तो हमलावर भागकर आए और आते ही सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। सभी कश्मीरी लाल पुत्र मोहनलाल को अपहरण की नियत से उठाकर दूसरी ओर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होेंने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। झगड़े में हमलवरों नेे उसका मोबाइल, एक सोने की अंगूठी छीन ली। सभी लोगों ने जाते-जाते उन्हें धमकी भी दी कि आज तो बच गए, लेकिन आगे नहीं बचोगे। रतनसिंह ने बताया कि उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उसने थाना प्रभारी से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें