फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक हत्याकांड : इंसाफ के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन, एएसपी को सौंपी जांच

Thu, 03 Sep 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण हरबंस देहडू, जसवंत देहडू, बलराम देहडू, बलबीर देहडू और राम सिंह ढाका ने बताया कि 12 जुलाई को अशोक अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे के पाइपों से अशोक पर हमला कर दिया।
मुकेश और उसका चाचा मौके से निकल गए, जबकि अशोक को हमलावरों ने घेर लिया। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में 17 लोग संलिप्त हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को ही गिरफ्तार किया है। उन्होंने मुख्य आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया और जांच अधिकारी बदलने की मांग रखी।
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों की मांग पर मामले की जांच एएसपी आदर्श दीप सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। - दीपक सहारन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें