फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन दिन से अंधेरे में डूबा आसाखेड़ा, आंधी-बारिश में गिरा बिजली का खंभा, आपूर्ति बाधित

Wed, 17 Jun 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आसाखेड़ा में आंधी से सड़क के बीच गिरा खंभा। 
विज्ञापन
डबवाली। क्षेत्र के गांव आसाखेड़ा में तेज बारिश के बाद गिरे बिजली पोलों के कारण पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। समय बीतने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा सप्लाई बहाल नहीं किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने से बच्चों, बीमार बुजुर्गों और महिलाओं का जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
किसान नेता राकेश फागोडिया ने बताया कि आसाखेड़ा गांव और आसाखेड़ा-भारूखेड़ा रोड स्थित ढाणियों में भी तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। उन्होंने कहा कि आंधी में गिरे दो बिजली पोलों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का नियम है लेकिन विभाग की लापरवाही और संसाधनों की कमी के कारण अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिनों में न तो पोल लगाए गए हैं और न ही तारों की मरम्मत हुई है जिससे करीब 500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने और क्षतिग्रस्त पोल व तारों की मरम्मत की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे वीरवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें