फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पटवारी बनते ही पति ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महिला थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर सोमवार को पटवारी पति मनजीत कुमार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी मनजीत कुमार पटवारी की ट्रेनिंग पर है और दिव्यांग है।
विज्ञापन

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के समय मनजीत सिंह बेरोजगार था। सरकारी नाैकरी मिलते ही उसका व्यवहार बदल गया और वह उसे प्रताड़ित करने लगा। पुलिस को दी शिकायत में काजल ने बताया कि उसके पारिवारिक सदस्य डेरे में सेवा करते हैं। मनजीत और उसका परिवार की मुलाकात डेरे में ही हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद अगस्त 2024 में उसकी शादी मनजीत सिंह से हो गई। काजल का कहना है कि शादी के समय मनजीत बेरोजगार था। शादी के बाद मनजीत सिंह की पटवारी की नौकरी लग गई। इसके बाद मनजीत दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। मनजीत सिंह ने पांच लाख रुपये नकद व कार लाने को कहा। विरोध करने पर घर से निकालने दी धमकी दी। उसके सास व ससुर ने अपने बेटे की दूसरी शादी कराने की बात कही। हालांकि आरोपी मनजीत कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी दर्शना देवी का कहना है कि काजल की शिकायत पर मनजीत सिंह व अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें