फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रणजीत सिंह के नई पार्टी बनाने की बात पर अर्जुन ने किया कटाक्ष

विज्ञापन
सिरसा।रानियां हलके के ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए विधायक अर्जुन चौटाला। इनेलो
विज्ञापन
सिरसा। रानियां हलके के विभिन्न गांवों में विधायक अर्जुन चौटाला ने दौरा किया। इस दौरान सादेवाला, केहरवाला, मत्तुवाला, सेनपाल, सेनपाल कोठा, नथोर, बचेर, बणी, करीवाला, हारनी, धर्मपुरा व संतोखपुरा आदि में ग्रामीणों से मुलाकात की। विधायक अर्जुन चौटाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह की ओर से नई पार्टी बनाने की बात पर कटाक्ष करते हुए कि दादा पहले भाजपा में थे और भाजपा ने उन्हें निकाल दिया।
विज्ञापन

अब बह अपनी पार्टी बनाना चाहते हैं, ताकि भाजपा में विलय कर सके। इसके अलावा कुछ नहीं है। रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि पहले 10 सालों तक कांग्रेस और भाजपा की ओर से हरियाणा को विकास की बजाए विनाश की ओर धकेल दिया गया है। विधायक ने जिला परिषद सिरसा की ओर से उपरोक्त गांवों में करोड़ों की ग्रांट से करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जर्जर सडक़ें, बढ़ता अपराध, स्कूलों में शिक्षको की कमी, जर्जर अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी, बढ़ता भ्रष्टाचार आदि मौजूदा भाजपा सरकार का विकास मॉडल है जिससे हर वर्ग दुखी है और इससे छुटकारा चाहता है। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, हलकाध्यक्ष हरमीत सिंह पंडोरीवाला, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, धर्मवीर नैन, इनेलो के प्रदेश सचिव कश्मीर सिंह करीवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें