फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में 660 सीटों पर 16 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, 19 को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। दसवीं पास विद्यार्थी 3 वर्षीय डिप्लोमा के लिए 16 जुलाई तक पॉलिटेक्निक बालक व बालिका की 11 ट्रेड की 660 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन 10वीं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते 660 सीटों पर 3 जुलाई तक 125 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित न होने के चलते पॉलिटेक्निक में ऑनलाइन आवेदन की रफ्तार धीमी चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय पॉलिटेक्निक में 3 वर्षीय डिप्लोमा करने के लिए दसवीं पास विद्यार्थी 16 जुलाई तक 660 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिनकी पहली मेरिट सूची 19 जुलाई को जारी की जाएगी। जिसके बाद ही विद्यार्थी 11 ट्रेड में से अपनी मनपसंद ट्रेड का चयन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जनरल केटेगिरी के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 500 रुपये और सभी आरक्षित केटेगिरी व लड़कियों के लिए 200 रुपये फीस रखी गई है।
आईटीआई व 12वीं पास विद्यार्थी भी कर सकते हैं आवेदन
जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा से नॉन मेडिकल व एक वर्ष आईटीआई की है वह विद्यार्थी भी पॉलिटेक्निक के दाखिल प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। इस श्रेणी में दाखिल हुए विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर की बजाएं तीसरे सेमेस्टर में दाखिला दिया जाएगा। यह विद्यार्थी 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिनकी पहली मेरिट सूची 23 जुलाई को जारी की जाएंगी। मेरिट सूची भी वेबसाइट पर डाली जाएगी ताकि विद्यार्थी घर बैठे ही सूची में अपना नाम देख सके।
विज्ञापन

यहां होगा पॉलिटेक्निक के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए www.onlinetesthry.gov.in वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते है। पंजीकरण को लेकर अधिक जानकारी के लिए, प्रॉस्पेक्ट्स डाउनलोड व आवेदन की अंतिम तिथि जानने के लिए www.hstes.org.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।
पॉलिटेक्निक में दाखिला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर प्रथम वर्ष के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं व सीधे द्वितीय वर्ष के लिए 12वीं नॉन मेडिकल या आईटीआई है। प्रवेश दसवीं या 12वीं के प्राप्त अंकों के आधार पर ही रहेगा। -राजेंद्र जिंदल, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें