संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में जनवरी 2025 सत्र में दाखिले के प्रक्रिया जारी है। इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 में संचालित कोर्स डीईसीई (डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन), बीकॉम, बीए व एमए इतिहास में दाखिले के लिए इच्छुक युवक 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
नियमित रूप से दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2025 में दाखिला ले सकते हैं। केंद्र में डीईसीई, बीकॉम, बीए, एमए इतिहास व एमए हिंदी कोर्स संचालित हैं। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल 2024 में 1342 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
दाखिले के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को फीस नहीं देनी होगी। जिन विद्यार्थियों की सलाना इनकम ढाई लाख से कम है, उनको भी फीस नहीं देनी होगी। इन्हें केवल रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये देने होंगे। एडमिशन के लिए विद्यार्थी के पास दसवीं और बारहवीं पास की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी और ईमेल और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित इग्नू सेंटर में छात्राएं अब 15 फरवरी तक दाखिला ले सकती हैं। दाखिले की तिथि को बढ़ा दिया गया है। सेंटर में ज्यादा से ज्यादा दाखिले के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। -डॉ. विक्रमजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर, इग्नू सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।