फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुरस्कार के लिए बालिकाएं 28 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 21 Jan 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं के पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए इच्छुक बालिकाएं अब 28 जनवरी तक महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद आवेदन संबंधित विभाग की सिफारिश पर मुख्यालय पर भेजे जाएंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि सामाजिक कार्यों, खेल, संस्कृति, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों और मीडिया तथा साहित्य जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सरकार द्वारा महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों में मिलेगा 11-11 हजार रुपये का इनाम

डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि खेल के लिए 20, सांस्कृतिक के लिए 10, सामाजिक कार्यों के लिए दो, मीडिया और साहित्य के लिए दो, वीरता के लिए तीन के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विशेष/दिव्यांग बच्चों द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के लिए पांच व हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) के बच्चों द्वारा शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि के लिए पांच अवाॅर्ड दिए जाएंगे। उप निदेशक ने बताया कि इन सभी कैटेगरी के विजेताओं को 11-11 हजार रुपये का अवाॅर्ड दिया जाएगा। इन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि जिन बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की गई है, वे 28 जनवरी तक अपना आवेदन लघु सचिवालय स्थित वाणिज्य भवन के प्रथम तल कमरा नंबर तीन में स्वयं उपस्थित होकर अपना पूर्ण बायोडाटा, पता, फोटो व प्राप्त की गई उपलब्धि सहित कार्यालय में सत्यापित प्रति जमा करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें