फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: परिवार पहचान पत्र में त्रुटि को ठीक कराने के लिए आप ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सक्षम धरने पर बैठे आप पार्टी के कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। परिवार पहचान पत्र की अनियमितताओं और गड़बड़ियों को दूर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटीएम को मांग पत्र सौंपा और जल्द ही जल्द समस्या का हल करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वीरवार को प्रदर्शनकारी बरनाला रोड स्थित भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विरेंद्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी रानियां, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, जिला पार्षद प्रतिनिधि मानक चंद, जिला पार्षद गुरभेज सिंह गिल, जिला पार्षद प्रतिनिधि बलजिंद्र सिंह बराड़, जिला पार्षद गुरचरण सिंह फौजी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विरेंद्र कुमार ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र-फेमिली आईडी के नाम पर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है, जबकि वास्तविकता ये है कि परिवार पहचान पत्र गरीबों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।



पहचान पत्र में गरीब परिवारों की वास्तविक आय एक लाख रुपये वार्षिक से भी कम है, उनकी सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से लेकर दस लाख रुपये तक दर्शाई गई है। गृहिणी महिलाओं की आय लाखों रुपये दिखाई गई है। नाबालिग बच्चों को सरकारी कर्मचारी दर्शाया गया है। अधिक आय दर्शाने के कारण जिला सिरसा में करीब एक लाख परिवारों को मिलने वाला राशन-पेंशन, दवाइयां बंद कर दी गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेश मलिक, दारा सिंह दमदमा प्रतिनिधि, सदस्य ब्लॉक समिति सुखदीप कौर, कविता नागर, पूनम गोदारा, जसप्रीत कौर, कैलाश, प्रो. दयानंद शर्मा, प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें