फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनुष्का पांच स्वर्ण के साथ सर्वश्रेष्ठ तैराक

विज्ञापन
विजेला ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक। 
विज्ञापन
सिरसा। दिल्ली बाईपास रोड पर स्थित गिला स्विमर्स क्लब की ओर से आयोजित 7वीं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर जिलास्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में स्पोटर्स एकेडमी ऑफ इंडिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी हेड अनिल चौधरी ने बताया कि स्विमिंग प्रतियोगिता में अनुष्का ने पांच स्वर्ण पदक सहित सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


वहीं याना ने स्वर्ण, रूबानी ने दो स्वर्ण, रजत व कांस्य, जहाना ने स्वर्ण, नमित ने रजत और कांस्य, महरीत ने स्वर्ण, आरोही ने रजत पदक, अमायरा ने कांस्य पदक, अगम ने कांस्य पदक, कुंश ने कांस्य पदक, अदब ने कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया।

अनिल चौधरी ने बताया कि बहुत ही कम समय में स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया के बच्चों ने जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मौके पर स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अशोक और आनंद सिन्हा ने स्विमिंग कोच कुसुम के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि स्पोटर्स एकेडमी ऑफ इंडिया भविष्य में भी और भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण देकर बच्चों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें