फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे से रोड़ी में एक और युवक की मौत, पुलिस थाने के नजदीक सुलभ शौचालय में मिला शव, पानी के डिब्बे के अंदर था इंजेक्शन

Mon, 07 Apr 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शौचालय के अंदर डिब्बे में इंजेक्शन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी

रोड़ी। क्षेत्र में नशा युवाओं की जिंदगियां लील रहा है। रविवार शाम को रोड़ी थाने के पास बने सुलभ शौचालय में नशे का इंजेक्शन लगाने के दौरान युवक की मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण को शौचालय के अंदर मोबाइल की लाइट की रोशनी दिखाई दी। इस पर उन्होंने शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर युवक का शव पड़ा मिला और पानी के डिब्बे के अंदर इंजेक्शन था।

इस घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद ग्रामीण व रोड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान गांव अलीकां निवासी 36 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। दीपक शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची भी है।
विज्ञापन


युवक के पिता रामलाल ने बताया िक दीपक इलेक्ट्रिशियन था। वह पिछले कई साल पहले नशे की लत में पड़ गया था। नशा करने के िलए वह रोड़ी में आता-जाता था। वहीं गांव में लगातार नशे के कारण हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा नशे की लत के कारण मौत की नींद सो गया, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी कठिन कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ये तो बिल्कुल हद हो गई है कि युवक का शव रोड़ी थाना के बगल में ही मिला है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::
पांच दिन पहले नहर किनारे मृत मिला था युवक
एक अप्रैल को भी क्षेत्र में नहर पर युवक ने नशे की ओवरडोज से जान गवां दी थी। उस दौरान भी शव के पास नशे का इंजेक्शन पड़ा मिला था। युवक मां बाप का इकलौता बुढ़ापे का सहारा था। पूर्व में तीन से चार युवाओं की मौत इस क्षेत्र में हो चुकी है।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पंजाब के युवा यहां आकर गवां रहे जान

जिलेे में नशे से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रोड़ी में दर्ज की गई है। रविवार को एक और युवक ने रोड़ी में नशे से अपनी जान गवां दी है। सीमा के नजदीक होने के कारण पंजाब के युवा भी इस क्षेत्र में आकर नशे की सप्लाई और नशा करते हैं। क्षेत्र में जिन युवाओं की नशे से मौत हुई थी, उनमें से एक से दो पंजाब के भी थे।
विज्ञापन






युवक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

- जनक सिंह, रोड़ी थाना प्रभारी।

शौचालय के अंदर डिब्बे में इंजेक्शन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें