फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर खाया जहर

Sat, 29 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/सिरसा
विज्ञापन
बरनाला में प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
विज्ञापन
कर्ज से परेशान एक पशु व्यापारी ने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। गांव कागदाना निवासी व्यापारी सुभाष बिश्नोई को आसपास के लोगों ने तुरंत प्रभाव से फतेहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सुभाष बिश्नोई गांव कागदाना में पशु व्यापार का काम करता था। पिछले कुछ वर्षों में सुभाष बिश्नोई ने कागदाना और आसपास के अन्य गांवों के किसानों से करीब 15-20 लाख रुपये के पशु खरीद लिए जिनके पैसे उन्हें नहीं दिए। पता चला है की शराब और जुए में पैसे बर्बाद हो गए जिससे व्यापारी काफी कर्जवान हो गया। पशु देने वाले किसानों के रोज-रोज पैसे मांगने आने के कारण काफी परेशान हो गया। इसी परेशानी के चलते उसने शुक्रवार को कागदाना के बस स्टैंड पर ही एक दुकान के सामने जहर का सेवन कर लिया। आसपास के लोगों ने उसे फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया। सुभाष के तीन लड़के और एक लड़की है। वहीं, इस संबंध में कागदाना चौकी प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि उनके पास इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें