रामनगरिया गोशाला का निरीक्षण करते हुए सीएसआई जयवीर सिंह।
सिरसा। नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान एक बार फिर शुरू हो गया है। दो दिनों में 39 पशु नगर परिषद की टीम ने पकड़ पर गोशाला व नंदीशाला में पहुंचाए हैं। वहीं, सीएसआई ने नंदीशाला व गोशाला का निरीक्षण किया और नगर परिषद द्वारा पहुंचाए गए पशुओं की स्थिति जांची। गोशाला संचालकों ने नगर परिषद अधिकारियों से अपील की कि धीमी गति से पशुओं को पकड़े।
अभी गोशालाओं में पूरी तरह से व्यवस्था नहीं बनी है। रामनगरिया गोशाला में विशेष रूप से पशुओं के लिए शेड का निर्माण किया जाना है। ताकि पशुओं की संख्या को बढ़ाया जा सके और उन्हें बेहतर व्यवस्था मिले। क्योंकि सर्द मौसम में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को बचाना बड़ा मुश्किल होता है और उनके मृत्युदर बढ़ जाती है।
गोरक्षा दल की शिकायत के बाद रुक गया था काम : नगर परिषद की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नंदी की पूंछ पकड़ कर टीम के सदस्य उसे छोटी गाड़ी में चढ़ा रहे थे। इसी वीडियो के आधार पर गोरक्षा दल के सदस्यों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने नगर परिषद के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू की थी। 10 दिनों तक पशु पकड़ो अभियान बंद रहा। बेसहारा पशुओं व दुधारू पशु सड़कों पर घूमकर बड़े स्तर पर प्लास्टिक व अन्य वेस्ट चीजें खाते हैं। इससे उनकी इम्युनिटी पॉवर कम हो जाती है और वह कमजोर होते हैं। जैसे ही तापमान में गिरावट होती है और पशुओं को निमोनिया होता है। जिससे उनकी मौत होती है। तापमान में गिरावट के साथ ही 3 से 4 पशुओं की प्रतिदिन मौत होती है।
इस प्रकार है पकड़े गए पशुओं की स्थिति
नगर परिषद द्वारा तीन माह से चल रहे पशु पकड़ो अभियान के तहत सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सड़कों पर बेसहारा पशुओं की संख्या कम हुई है। लेकिन दुधारू पशु मालिक अभी भी मान नहीं रहे हैं। रानियां रोड पर सबसे ज्यादा दुधारू पशुओं का जमावड़ा देखने को मिलता है। आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद की टीम द्वारा अब तक 928 दुधारू व बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया है। इन पशुओं को गोशाला व नंदीशाला पहुंचाया गया है।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।