फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मंडियों से 31 लाख मीट्रिक टन गेहूं न उठाने पर नाराजगी

Sun, 27 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग आढ़तियों के साथ सिरसा मंडी का दौ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा काॅन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने रविवार को अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लिया। इसके बाद व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्या न सुलझने पर रोष जताया गया।
गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश का किसान और आढ़ती बेहद दुखी है। सरकार की लापरवाही के कारण गेहूं उठान की गति धीमी है। इसी कारण मंडियों में 31 लाख मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है। सरकार मंडियों से गेहूं की उठान और भुगतान जल्द करवाए।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू की गई थी। तब से 27 दिन बीत जाने के बाद भी गेहूं खरीद कार्य अधूरा है। इस कारण भुगतान नहीं हो पाया है जबकि मुख्यमंत्री के गेहूं खरीद और उठान के 48 घंटे में भुगतान करने का दावा किया था लेकिन सरकार के सभी दावे विफल रहे। किसान और आढ़तियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है।
उन्होंने बताया कि खरीद सीजन में दो बार बारिश होने के कारण हजारों क्विंटल गेहूं खराब हो गया। खेतों में बिजली के तार लटकने के कारण हजारों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों को बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार किसानों की समस्या नहीं सुलझा रही है।
गर्ग ने कहा कि गेहूं उठान की निविदा और मंडियों में बारदाना पहुंचने में देरी हुई है। इसका खामियाजा किसान और आढ़तियों को भुगतान पड़ रहा है। सरकार को इस कार्य में देरी करने वालों ठेकेदार और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी शाखा के प्रधान कीर्ति गर्ग, युवा प्रधान संदीप मिढ़ा, महासचिव अश्विनी बंसल, प्रदेश सचिव सुधीर ललित, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, हिसार अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग, कमल गर्ग, अतुल गोयल आदि प्रतिनिधियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें