फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमित ने नेशनल गतका स्पर्धा में रजत पदक जीता

विज्ञापन
जीत के बाद पदक विजेता ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
रानियां। चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-19 आयुवर्ग की 9वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप में ऐलनाबाद के खेल इंडिया खेल स्पोर्ट्स एकेडमी और अजीज प्रताप खोसा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। चैंपियनशिप 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

ऐलनाबाद के खिलाड़ी अमित बागड़िया ने अंडर-19 लड़कों की डेमो गतका टीम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रजत पदक जीतने के बाद जब सभी खिलाड़ी ऐलनाबाद पहुंचे तो उन्हें खेल इंडिया खेल के संचालक आत्माराम झोरड़, अजीज प्रताप खोसा फाउंडेशन के संचालक सरदार मलकीत सिंह खोसा, प्रधान सरदार अमरपाल खोसा, कोच संपत सिंह, मानव संरक्षण प्रधान राजेश वर्मा, सतवीर ठाकुर, सुभाष ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें