फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अमित राणा बने बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य

Sun, 26 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चुनाव में अमित राणा को सदस्य के रूप में चुना गया है। हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया था। पिछले 18 मार्च को सम्पन्न हुए चुनाव की गिनती हाईकोर्ट ऑफ पंजाब एंड हरियाणा में जारी है। एडवोकेट कुलदीप राजा जांदू ने बताया कि अमित राणा की प्राथमिक शिक्षा सिरसा से हुई है। वह नेशनल कॉलेज सिरसा के प्रधान भी रहे। अमित राणा ने इस अवसर पर सभी साथियों का धन्यवाद किया व सभी को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


कुलदीप राजा जांदू ने बताया कि कुल 157 प्रत्याशियों में से 23 सदस्य चुने जाएंगे तथा 2 सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। अमित राणा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह चेयरमैन भी रह चुके हैं। अमित राणा लगातार तीसरी बार सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें