डबवाली। केआर मेमोरियल अरोड़वंश स्कूल के छात्र अमनदीप ने अंडर-17 पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन से उनका चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने विद्यालय और डबवाली क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अमनदीप वर्तमान में कक्षा आठवीं के छात्र हैं। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता दिखाई। अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अमनदीप को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य सुशील कुमार ने अमनदीप को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उसकी निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।