फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी के आरोप निराधार, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : कृष्ण पंवार

Sat, 17 Oct 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कांग्रेस पर वोट चोरी के नाम पर जनता को गुमराह करने और निराधार आरोप लगाकर राजनीतिक नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के आरोपों के सबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखना चाहिए। पार्टी जनता में अपना विश्वास खो चुकी है और राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

पंवार शुक्रवार को आईटीआई की ओर से आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में चयनित 550 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर वितरित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में 84 हजार नौकरियां पर्ची के आधार पर दी गई थीं जबकि भाजपा सरकार अब तक दो लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है।
पंवार ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाश रही है। इसी उद्देश्य से पलवल में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जहां प्रशिक्षण लेकर युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ अपना काम भी शुरू कर रहे हैं। प्रदेश की खेल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 81 पदक जीते जिनमें 21 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

युवाओं को सुरक्षित रास्ते से विदेश जाने की सलाह :
पंवार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में विदेश जाकर रोजगार तलाशने और भविष्य सुरक्षित करने का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते कई युवा डंकी रूट के जरिए विदेश जाने का जोखिम उठाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह डंकी रूट से विदेश भेजने का दावा करने वाले एजेंटों के झांसे में न आएं। रोजगार या पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक युवा जिला प्रशासन और सरकार का सहयोग लेकर सुरक्षित रास्ता अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें