सिरसा। जननायक चाैधरी देवीलाल विद्यापीठ (जेसीडी) में बुधवार को एक शिक्षक पर छात्राओं ने गलत व्यवहार करने के आरोप लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में विद्यार्थियों ने जेसीडी महानिदेशक डाॅ. जयप्रकाश से मुलाकात की।
उन्होंने मामले के बारे में महानिदेशक को लिखित में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की। महानिदेशक ने शिक्षक के दुर्व्यवहार पर स्वयं माफी मांगी। एबीवीपी छात्र संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। महानिदेशक के पास शिकायत लेकर पहुंचे एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री सुनील शास्त्री, जिला संयोजक संजीव रलिया, नगर मंत्री साहिल न्योल, फार्माविजन प्रांत संयोजक प्रिंस सैनी, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष मोहित बैनीवाल ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक छात्राओं पर गलत कमेंट करते हैं।
विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षक बिना किसी कारण छात्राओं के चरित्र व ड्रेस पर टिप्पणी करते हैं। इससे छात्राओं को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। संवाद