फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला के घर का सामान बाहर फेंक कब्जे का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दवा लेने गई महिला जब दो दिन बाद घर लौटी तो बाहर बिखरा सामान और अंदर किसी दूसरे का सामान देखकर हैरान रह गई। गांव अमृतसर खुर्द में महिला ने कुछ लोगों पर मकान पर कब्जा करने और घर का सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि अमरो बाई पत्नी स्वर्गीय मक्खन सिंह ने शिकायत दी कि वह 26 सितंबर को दवाई लेने राजस्थान के गंगानगर गई थी। इसके बाद वह अपनी माता के पास हनुमानगढ़ में रुक गई। 27 सितंबर सुबह करीब 11 बजे वह वापस घर पहुंची। वहां मकान का सामान बाहर पड़ा था। महिला के अनुसार राम सिंह, उसकी पत्नी मनजीत कौर, पुत्र कुलदीप सिंह और अजायब सिंह उर्फ डोगर ने कथित तौर पर उसका सामान बाहर फेंक दिया और मकान पर कब्जा कर लिया।
महिला ने आरोप लगाया कि मकान खाली करने के लिए कहने पर आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और चुप रहने को कहा। उसने आरोपियों से जान-माल का खतरा भी बताया। महिला ने पुलिस से मकान खाली करवाकर कब्जा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें