फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गले पर तलवार रखकर नकदी छीनने का आरोप

Sun, 01 Mar 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस ने गांवों में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव लक्कड़ांवाली के 2 लोगों के खिलाफ उसके गले पर तलवार रखकर नकदी छीनने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में कबाड़ी बंता सिंह निवासी कालांवाली ने बताया कि वह गांव लक्कड़ांवाली में रविवार दोपहर को कबाड़ खरीदने के लिए फेरी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही 2 लोग बूटा सिंह व गोलू उसे बाजीगर मोहल्ले में कबाड़ बेचने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी का आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने उसके गले पर तलवार रख दी और दूसरे ने उसकी जेब से 920 रुपये निकाल लिए। फिर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें