फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री की एवज में आरसी पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 तहसील कार्यालय में मां बेटा  आपबीती सुनाते हुए।
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। तहसील कार्यालय में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला से रजिस्ट्री की एवज में आरसी यानी रजिस्ट्री क्लर्क पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। महिला के हंगामा करने पर आरसी ने आनन-फानन में उन्हें रजिस्ट्री सौंप दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड छह की सुंदर नगर निवासी महिला जसविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले उनके ही वार्ड में एक प्लॉट पंजाब के गांव खूबबन निवासी काला सिंह से खरीदा था।
विज्ञापन

जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने करीब दस दिन पूर्व अपने बेटे प्रिंस के नाम डबवाली के तहसील कार्यालय में करवाई थी। महिला ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के समय रजिस्ट्री क्लर्क रमींदर सिंह ने उनसे सुविधा शुल्क ले लिया था। बाद में वह और पैसों की मांग करने लगा। उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह से वह उन्हें रजिस्ट्री देने में आना-कानी कर रहा था। कभी दस्तावेजों में कमी होने कभी कोई दूसरी कमी बताई जा रही थी।
जब उन्होंने कहा कि उनके सब कागजात तो पूरे है तो कर्मचारी कहने लगा कि उसे लंच करवाओ और अतिरिक्त राशि भी दो, तभी वह उनकी रजिस्ट्री देगा। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से है और वह और राशि नहीं दे सकती क्योंकि वह पहले ही उसे राशि दे चुकी है तो रजिस्ट्री क्लर्क भड़क गया। जिसके बाद जसविंदर कौर का भी संयम जवाब दे गया और उसने रजिस्ट्री क्लर्क को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद रजिस्ट्री क्लर्क रमींदर सिंह बगले झांकने लगा और भागने का प्रयास करने लगा। बाद में किसी व्यक्ति के माध्यम से उसके पास रजिस्ट्री पहुंचाई। महिला ने कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



महिला के दस्तावेजों में कमी थी। इसलिए देरी हुई है। महिला से कोई पैसे की मांग नहीं की है। आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। रमींदर सिंह , आरसी, तहसील कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें