फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय : हम चिंतन तो कर लेते है, लेकिन आत्मसात नहीं कर पाते? पीएम : मन पर स्थिरता पाकर निर्धारित काम को करने का प्रयास करें तो एक दिन जरूर हो जाएगा

Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होते हुए ​शिक्षक अनिल बिश्नोई व विद्यार्थी अजय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। खंड डबवाली के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालुआना के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा की। 24 से 29 जनवरी तक नई दिल्ली में चले इस कार्यक्रम के दौरान अजय ने पीएम से सवाल भी पूछे जिनका उन्होंने बेहद सहजता से जवाब दिया।

विद्यार्थी अजय ने प्रधानमंत्री से प्रश्न किया कि हम चिंतन और मनन तो कर लेते हैं, लेकिन आत्मसात नहीं कर पाते आखिर ऐसा क्यों? इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया कि अगर हम अपने मन पर स्थिरता पाकर धीरे-धीरे निर्धारित काम को करने का प्रयास करें तो एक दिन आत्मसात जरूर कर लेंगे। अजय ने दूसरा प्रश्न पूछा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरूरत से ज्यादा प्रयोग के कारण तनाव बढ़ रहा है। ऐेसे में हम क्या करें? इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हर एक चीज के दो प्रभाव होते हैं। सोशल मीडिया एक तरफ जहां हमारे लिए उपयोगी है, वहीं दूसरी तरफ ज्यादा इस्तेमाल से इसके दुरुपयोग भी हैं। हर एक चीज का सीमित रूप में ही प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद अजय ने अपने लिखी हुई कविता भी प्रधानमंत्री को सुनाई।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::::

देशभर से पहुंचे 105 विद्यार्थियों में से सिर्फ 36 का हुआ चयन



परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर से 105 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिदिन की दिनचर्या, गतिविधियों पर मिनिस्टरी की टीम ने नजर रखी। 105 विद्यार्थियों का व्यक्तित्व परीक्षण हुआ। इसके बाद 36 विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रवेश मिला। इन 36 विद्यार्थियों में से भी 12 विद्यार्थियों को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रश्न पूछने का मौका मिला। इन 12 विद्यार्थियों में अजय भी शामिल रहा। हरियाणा से केवल छात्र अजय को ही पीएम से चर्चा करने का मौका मिला है।

:::::::::::::::::::::::::::



ढाई से 3 घंटे तक चला सेशन

विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए 24 से 29 जनवरी तक बुलाया गया। सिरसा से विद्यार्थी अजय के साथ डिंग डाइट से शिक्षक अनिल कुमार भी गए। परीक्षा पर चर्चा के आठवें सेशन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से चर्चा की। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों को 26 जनवरी की परेड व गणतंत्र दिवस देखने का भी मौका दिया। वहीं एनसीसी की परेड व अक्षरधाम भी दिखाया गया। इसके बाद पीएम मोदी का सेशन हुआ। जो ढाई से 3 घंटे तक चला।



:::::::::::::::::::::::::::

वर्जन

खंड डबवाली के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालूआना के दसवीं कक्षा के अजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लिया। उसने पीएम मोदी से 3 - 4 प्रश्न पूछे और कविता भी सुनाई। -डॉ. अनिल कुमार बिश्नोई, एस्कॉर्ट शिक्षक, डिंग डाइट ।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::

अजय ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। यह न केवल उसके लिए बल्कि पूरे स्कूल और जिले के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम अनूठा है। यह छात्रों के लिए बहुत प्रेरणादायक है। - नीता नागपाल, प्रिंसिपल, आरोही मॉडल सीसे स्कूल, कालुआना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें