रोड़ी। सुरतिया मोड़ पर नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद बेसुध हालत में बाइक सवार युवक गली में गिर गया। इसके बाद तेज बारिश के चलते ग्रामीणों ने उसे घर के अंदर कर लिया। जैसे ही बारिश बंद हुई, तो ग्रामीणों ने उक्त युवक को रोड़ी थाना में पहुंचाया। रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि युवक की पहचान गांव भीवां निवासी कुलदीप सिंह उर्फ गग्गु के रूप में हुई है।
होश में आने के बाद युवक ने बताया कि उसने नशा सुरतिया रोड से ही किसी घर से लिया था और नहर पर इंजेक्शन लगाया था। जिसके बाद वह वापस गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही साढ़े तीन बजे वह रोड़ी गांव के सुरतिया मोड़ पर पहुंचा तो वह बेसुध होकर गिर गया। उक्त युवक के परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन रोड़ी थाना में पहुंचे और युवक को उनके हवाले कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने युवक के बयानों के आधार पर नशा तस्करी में शामिल लोगों की जांच शुरू कर दी है।