फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लंबे इंतजार के बाद होर्डिंग साइटों के लिए होगी ऑनलाइन बोली

विज्ञापन
होर्डिंग साइट
विज्ञापन
सिरसा। शहर में नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली होर्डिंग साइटों का पांच सालों से कोई टेंडर नहीं हो पाया था। इसी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करते हुए इस बार ऑनलाइन होर्डिंग साइटों की खुली बोली करवाई जाएगी। इस संबंध में विशेष रूप से ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है।
विज्ञापन

इच्छुक फर्म अपना अपना आवेदन कर सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार, शहर में कुल 30 होर्डिंग साइट है, जिनकी इस बाद जुलाई माह में बोली करवाई जाएगी। उम्मीद है कि ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में नगर परिषद की सभी साइट ठेके पर उठ पाएगी और नगर परिषद को आर्थिक लाभ होगा।गौरतलब है कि ऑनलाइन खुली बोली से पहले नगर परिषद प्रशासन सात बार अपनी होर्डिंग साइटों के लिए टेंडर जारी कर चुका है।
ऐसे में किसी भी फर्म ने आवेदन नहीं किया था। इस मुख्य कारण होर्डिंग साइटों पर विज्ञापन संबंधित मूल्य ज्यादा होना सामने आया था। इसके साथ-साथ अवैध रूप से राजनेताओं और कुछ अधिकारियों की मनमर्जी के चलते शहर भर में चौक-चौराहों पर अवैध होर्डिंग की भरमार रहती थी। ऐसे में कोई भी एजेंसी टेंडर लेकर अपना नुकसान नहीं करवाना चाहती थी।
विज्ञापन

दरअसल, अवैध होर्डिंग के लिए नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता था, जो आज भी नहीं उठाया जाता है। आज भी शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध होर्डिंग बोर्ड नजर आ जाते हैं।
बस क्यू शेल्टर और तोरण द्वार बोली में शामिल नहीं : अधिकारियों के अनुसार, बस क्यू शेल्टर और तोरण द्वार को इस बोली में शामिल नहीं किया गया है। इनके लिए मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके चलते इन साइटों का फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, यह साइट नगर परिषद के अंतर्गत ही चलाई जा रही है। सरकारी विज्ञापन इस पर प्रचारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें