फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 28 साल बाद लघु सचिवालय के वाणिज्यिक भवन में लगाया जाएगा अलार्म फायर सिस्टम

विज्ञापन
सिरसा। वा​णि​ज्यिक भवन की बि​ल्डिंग 
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय के वाणिज्यिक भवन में 28 साल बाद फायर सिस्टम लगने जा रहा है। कई सालों बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इस भवन में फायर सिस्टम लगाने की सुध ली है। जबकि महिला बाल विकास विभाग से लेकर डीईटीसी सेल और एक्साइज विभाग भी यहां पर हैं। इन विभागों की सुरक्षा को लेकर दीवारों पर छोटे सिलिंडर ही नजर आते थे। अब प्रशासन की ओर से आधुनिक अलार्म सिस्टम इस भवन में लगने जा रहा है। जिसको लेकर टेंडर किया जा चुका है।
विज्ञापन


फायर सिस्टम के मामले में यह भवन जहां अपग्रेड हो रहा है, वहीं दिव्यांगों को दी जाने वाली कोई सुविधा यहां पर नहीं है। एक मात्र लिफ्ट की सुविधा दिव्यांगों को दी गई थी। लेकिन ऑपरेटर नहीं होने के कारण इस सुविधा को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में 7 विभागों में कोई भी दिव्यांग नहीं पहुंच पाता। चार मंजिलों की 60 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ना किसी दिव्यांग के लिए मुमकिन नहीं है।

चार मंजिला वाणिज्यिक भवन में इन विभागों के कार्यालय

- डीईटीसी सेल व एक्साइज विभाग

- महिला बाल विकास विभाग
- मत्सय पालन
- जिला न्यायवादी

- जुवेनाइल कोर्ट
- जिला बाल सरंक्षण अधिकारी

- जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी
- होमगार्ड ऑफिस
- तहसील की एक यूनिट

वर्ष 1995 में हुआ था भवन का उद्घाटन
वाणिज्यिक भवन का उद्घाटन अक्तूबर 1995 में आबकारी एवं कराधान मंत्री लक्ष्मण दास अरोडा ने किया था। उद्घाटन के बाद से कोई बड़ा फायर सिस्टम इस भवन में नहीं लगाया गया। मुख्य लघु सचिवालय भवन से अलग होने के कारण डीईटीसी विभाग के अंतर्गत ही भवन की देखरेख का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

-

सिरसा के डीईटीसी भवन में पूरी तरह नया अलार्म फायर सिस्टम लगाया जाएगा। जिसको लेकर 17.13 लाख का टेंडर लगाया गया है। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-प्रमेश जांगडा, एक्सईएन, इलेक्ट्रिकल ब्रांच, बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें