फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सीजीपीए पाकर झूमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीएसई की दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित होते ही सभी बच्चों में रिजल्ट देखने की होड़ लग गई। साइबर कैफे और स्कूलों में रात तक भीड़ लगी रही। देर रात तक स्कूलों में अध्यापक रिजल्ट इकट्ठा करने में लगे रहे ताकि सुबह बच्चों को पूरे रिजल्ट की जानकारी दे सके।
विज्ञापन


 इस रिजल्ट में 10 क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) पाने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, कई जगह विद्यार्थी सीजीपीए को काउंट करने में उलझे रहे। परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट पर ही होने के कारण बच्चों और अध्यापकों को बेहद परेशानी आई।

 वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण रिजल्ट डाउनलोडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लगभग एक दर्जन सीबीएसई के स्कूलों में हर जगह कई बच्चों को 10 सीजीपीए मिला है। पूरी स्थिति बुधवार को रिजल्ट की समीक्षा करने के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे अभिभावकों व बच्चों के लिए पूरा दिन गुजारना बेहद मुश्किल हो रहा था। बच्चे तो अपने परीक्षा परिणाम के लिए घबराहट में थे, मगर उनके साथ-साथ अभिभावकों में भी परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता देखने को मिली।

 शहर के डीएवी स्कूल का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 10 से 15 बच्चे परिणाम देखने के लिए स्कूल आए हुए थे। रिजल्ट का पता चलते ही बच्चे खुशी से झूमते नजर आए। स्कूल प्राचार्य राजीव तनेजा और अध्यापकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

 खुशी के इस मौके पर उन्होंने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। प्राचार्य राजीव ने बताया कि उनके स्कूल से 10वीं कक्षा के 163 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से तीन बच्चों का 10 सीजीपीए ग्रेड आया है। 29 बच्चे नौ से ऊपर ग्रेड प्राप्त करने वाले हैं, जबकि बाकी बच्चों का रिजल्ट सात ग्रेड से ऊपर रहा है।

ऐसे निकालते हैं सीजीपीए
यदि छात्र को अतिरिक्त विषय को छोड़कर अपना विषयवार ग्रेड निकालने हैं तो उसे ग्रेड प्वाइंट को 9.5 से गुणा करना होगा। इसी प्रकार समग्र प्रतिशत निकालने के लिए उसे पांच विषयों के ग्रेड प्वाइंट को जोड़ना होगा। उसके बाद उसे पांच से भाग करना होगा। पांच से भाग करने पर जो कुल प्राप्त हो, उसे 9.5 से गुणा करना होगा। इससे पूर्ण प्रतिशत पता चल जाएगा।
विज्ञापन





फोटो विवरण:20एसआईआरपी29:30:32:सिरसा के डीएवी स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल विद्यार्थी खुशी का इजहार करते हुए।



फोटो विवरण:20एसआईआरपी31:सिरसा के डीएवी स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल विद्याथियों को मिठाई खिलाते प्राचार्य और अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें