फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनोविज्ञान विभाग में 40 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

Thu, 02 Jul 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग वर्ष 2023 में स्थापित किया गया था। स्थापना के बाद से यह विभाग विद्यार्थियों को मानवीय व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य व मनोवैज्ञानिक अनुसंधान की गहन समझ प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजू बाला ढुल ने बताया कि वर्तमान में विभाग में एम.ए. (मनोविज्ञान) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें 40 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम में रोजगारपरक शिक्षा, कौशल विकास और अंतर्विषयक अध्ययन पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग में आधुनिक मनोविज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाएं और उच्च गति इंटरनेट जैसी अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान का बेहतर अनुभव मिल रहा है।
प्रो. संजू बाला ढुल ने बताया कि भविष्य में विभाग काउंसलिंग स्किल्स, रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। विभाग मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, विश्व दयालुता दिवस और ईटिंग डिसऑर्डर विभिन्न आयोजन नियमित रूप से करता है।
विज्ञापन

प्रो. संजू बाला ने बताया कि विभाग का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम मनोवैज्ञानिक बनाना और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें