फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एडीजीपी की टीम ने किया गांवों का दौरा, 60 फीसदी नशा पीड़ितों में सुधार

Thu, 10 Aug 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते एडीजीपी कार्यालय की टीम के सदस्य।    स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एडीजीपी कार्यालय हिसार रेंज की पुलिस टीमों ने वीरवार को गांव कोटली, सूचान व बेगू का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने नशा से प्रभावित लोगों से बातचीत की, तो उन्होंने नशा मुक्ति अभियान से आए बदलाव के बारे में जानकारी दी। लोगों ने इस अभियान को महत्वपूर्ण एवं कारगर बतलाया और गांव में 60 फीसदी नशे से पीड़ित लोगों में सुधार होने की बात को स्वीकार किया।
एडीजीपी श्रीकांत जाधव के निर्देश पर लोगों को नशा से दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गांवों में नशामुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में 14 दिनों तक नशा पीड़ितों को रखकर उपचार व काउसिलिंग की जाती है। एडीजीपी टीम ने गांव सूचान में 17 नशा प्रभावित लोगों की पहचान की है। इसमें से आठ की काउंसलिंग व दवा दिलवाई है। कोटली मे 34 नशा पीडितों की पहचान कर 23 का उपचार शुरु करवाया गया है। बेगू गांव मे 30 नशा पीडितों की पहचान कर 22 काउंसिलिंग व दवा दिलवाई है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूचान एवं कोटली के प्राचार्य विनोद कुमार एवं डॉ. रोहतास ने अभियान के लिए एडीजीपी श्रीकांत जाधव व टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूलों में शीघ्र धाकड़ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


गांवों में विशेष रक्त जांच शिविर लगवाने के लिए लिखा पत्र
डीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने बताया कि गांवों में नशा मुक्ति अभियान जारी रहेगा। एडीजीपी की नशामुक्ति टीम द्वारा गांव में लगातार दौरा कर पीड़ितों की काउंसिलिंग एवं दवा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एडीजीपी ने इन गांवों में विशेष रक्त जांच शिविर लगवाने के लिए निदेशक हेल्थ को पत्र लिखा है, ताकि फैलते एचआईवी संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि गांव का माहौल सुधारने की दिशा में एडीजीपी मंडल के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है। नशा तस्करों व उन द्वारा अर्जित काली कमाई की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को आजीवन नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई
डीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता सज्जन कुमार ने कहा कि फीडबैक के दौरान सुधरते नशा पीडितों ने बताया कि करीब एक माह से नशे का सेवन नही किया। शरीर में दर्द है फिर भी हिम्मत नही हारी। उक्त लोगों को डाक्टरों की सलाह के बाद विटामिन के कैप्सूल व दवा दिलवाई गई। पुलिस टीम ने उक्त गांवों के स्कूलों का भी दौरा किया और समाज को नशामुक्त बनाने में विद्यार्थियों की भूमिका की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को आजीवन नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों ने अपने घर परिवार को भी नशे से दूर रखने का सकंल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें