फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के कटेंगे चालान, सामान भी होगा जब्त

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बाजार में मुनादी करते नगर पालिका कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को नगर पालिका ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी करवाई। दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान न रखने की हिदायत दी गई।
प्रशासन ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। उनका बाहर रखा सामान भी जब्त किया जा सकता है। दिवाली से पहले भी नगर पालिका ने दो बार मुनादी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब दुकानदारों ने त्योहार के बाद अतिक्रमण न करने का आश्वासन दिया था। त्योहार समाप्त हुए करीब एक सप्ताह बीत गया है। बाजारों में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति बन गई है। इसलिए नगर पालिका ने फिर से नियमों की याद दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें