फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राइमरी तक की कक्षाएं लगीं मिलने पर निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Thu, 18 Jan 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला प्रशासन को निजी स्कूलों में प्राइमरी की कक्षाएं लगाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी मामले में वीरवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष आदेश जारी करते हुए ऐसे निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की 20 जनवरी तक छुट्टियां की हुई हैं। उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए डीसी को स्कूलों में छुट्टियों से संबंधित निर्णय लेने के बारे में निर्देश दिए हुए थे। सूत्रों के अनुसार शहर के जागरूक नागरिकों की ओर से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तीन से चार शिकायतें भेजी हुई हैं। इनके माध्यम से शिकायतकर्ताओं ने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से प्राइमरी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इस पर जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग को इस बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने जारी किया सभी स्कूलों को पत्र
वीरवार को जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों के पत्र जारी किया है। इसमें सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि कड़ाके की ठंड के चलते पांचवीं तक की कक्षाओं का अवकाश रहेगा। अगर कोई निजी स्कूल 20 जनवरी प्राइमरी तक की कक्षाएं लगाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे निरीक्षण
शिक्षा विभाग को शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा भी विभाग के अधिकारियों की ओर से निजी स्कूलों की जांच की जाएगी। जिले के प्रत्येक स्कूल को कभी भी जांचा जा सकता है। इतना ही नहीं, शहर व आसपास के एरिया की स्कूल वाहनों की जांच भी की जाएगी। यदि वाहनों में उक्त कक्षाओं के बच्चे मिलते है तो उक्त स्कूल के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

निजी स्कूलों की ओर से प्राइमरी स्कूलों को खोलने के बारे में हमारे पास शिकायत आई है। ऐसे में अगर कोई पहली से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं लगाए पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बूटा राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें