फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा एयरबेस के सामने कार्रवाई शुरू: अवैध रूप से बन रहे भवन मालिकों को नोटिस जारी, नगर परिषद प्रशासन जागा

Wed, 21 May 2025 10:24 AM IST
नवीन दलाल सुनील बैनीवाल, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा नगर परिषद के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई भी की जाएगी। माना जा रहा है कि अवैध तरीके से कई लोगों ने प्रथम मंजिल पर कमरे व कार्यालय बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा एयरबेस की फोटो भेजने के मामले में नूंह के जासूस मोहम्मद तारीफ को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अब नगर परिषद प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। एयरबेस के सामने अवैध रूप से बन रहे भवन मालिकों को नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकारी बैंक के भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य किया जा रहा था। नगर परिषद की टीम ने मौका निरीक्षण कर बैंक प्रबंधक को तुरंत प्रभाव से काम बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में एयरफोर्स अथॉरिटी ने एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में कोई भवन निर्माण न होने के नियम का हवाला देते हुए उनकी दीवार के साथ बन रहे भवनों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसमें कुछ दिन जांच का ड्रामा करने के बाद अधिकारियों के दबाव में जांच को बंद कर दिया गया, जो सरेआम राष्ट्रीय चूक में उनकी लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन


नगर परिषद के उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई भी की जाएगी। माना जा रहा है कि अवैध तरीके से कई लोगों ने प्रथम मंजिल पर कमरे व कार्यालय बनाए हुए हैं। इन्हीं भवनों से एयरबेस के अंदर का दृश्य आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए नगर परिषद ने उनकी सीमा में आने वाले सभी भवनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद

अधिकारी के अनुसार
एयरफोर्स के सामने नगर परिषद की सीमा में एक बहुमंजिला भवन बन रहा है, जिसमें सरकारी बैंक है। उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। जेई को निर्देश दिए हैं कि एयरफोर्स के सामने नगर परिषद की सीमा में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के साथ नोटिस जारी करें। किन भवन मालिकों ने नक्शा पास करवाया है, किनका नक्शा पास नहीं है। सभी जांच की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। -अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें