सिरसा। आईवीएफ सेंटर में गर्भवतियों की जांच के बाद उनका रिकॉर्ड अपडेट न किए जाने के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेंटर का 30 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। सेंटर का लाइसेंस पहले भी दो बार सस्पेंड किया गया है। विभाग ने उक्त सेंटर संचालक को रिकॉर्ड रखने को लेकर भी चेतावनी दी है।
विशेष अभियान के तहत ही अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले के 62 अल्ट्रासाउंड केंद्र और 7 आईवीएफ सेंटरों में गर्भवतियों की जांच संबंधित रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई हैं। जांच के दौरान आईवीएफ सेंटर के रिकार्ड में कई तरह की खामियां देखने को मिली। जिसकी रिपोर्ट टीम की ओर से पीएनडीटी सेल इंचार्ज के समक्ष रखी गई। ऐसे में अब एप्रोप्रियेट अथॉरिटी की ओर से उक्त सेंटर कार्रवाई की गई और उसका 30 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।
-
वर्जन
आईवीएफ सेंटर में जांच के दौरान गर्भवतियों से संबंधित रिकार्ड पूरा नहीं था। काफी समय से जांच जारी थी। डिस्ट्रिक एप्रोप्रियेट अथॉरिटी ने सेंटर के लाइसेंस को 30 दिन के सस्पेंड कर दिया है। पहले भी सेंटर के रिकार्ड में कई तरह की खामियां मिली थीं। - डॉ. सांकेत सेतिया, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी सेल सिरसा ।