फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजेंद्र हत्याकांड में आरोपी विकास दोषी करार, 25 जुलाई को होगी सजा

Tue, 23 Jul 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव शक्कर मंदोरी में हुए राजेंद्र हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को आरोपी विकास को दोषी करार दे दिया। न्यायालय ने सजा का फैसला 25 जुलाई तक सुरक्षित रखा है। इस मामले में थाना नाथूसरी चोपटा पुलिस ने अप्रैल 2018 में अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

गांव शक्कर मंदोरी निवासी राजेंद्र कुमार अप्रैल 2018 में शराब के नशे में दो बार गांव के ही विकास कुमार के घर चला गया था। इससे विकास राजेंद्र पर शक करने लगा। 23 अप्रैल 2018 की शाम को विकास कुमार राजेंद्र को भैंस दिखाने के बहाने पहले साथ ले गया। इसके बाद सुनसान जगह पर तेजधार हथियार से राजेंद्र की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र रविंद्र कुमार का बयान दर्ज करके विकास कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने हत्यारोपी विकास को हत्या का दोषी करार दे दिया। हत्यारे विकास को 25 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें