रोड़ी। रोड़ी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना को सुलझाते हुए आरोपी को काबू किया। यह जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबाला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ निक्का निवासी रामा मंडी जिला मानसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गुरदीप सिंह निवासी रोड़ी की शिकायत पर रोड़ी थाना में 4 अक्तूबर 2024 को मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को टी प्वाइंट रोड़ी क्षेत्र से काबू कर आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।