फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी लेकर किस्तें न भरने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गाड़ी लेकर किस्त न भरने के आरोप में पुलिस ने भिवानी के बुसान निवासी सोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 406 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पंकज की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर निवासी पंकज ने बताया कि उसके पास टाटा तियागो गाड़ी है। यह गाड़ी उसने लोन पर ली हुई है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने यह गाड़ी सोनू को बेच दी इन शर्तों पर कि बाकी बची किस्तें वह भरेगा। आरोप है कि 2-3 किस्तें भरने के बाद आरोपी ने भरना बंद कर दिया। जब उसे इस बारे में कहा गया तो आरोपी ने साढ़े 4 लाख रुपये का चेक जारी कर दिया। जब उक्त चेक खाते में लगाया गया तो वह अनादरित हो गया।
आरोपी को जब फिर से कहा गया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि उसके पास गाड़ी के सारे कागजात है और वह पैसे नहीं देगा। अगर ज्यादा कुछ कहा तो वह उसे किसी झूठे केस में फंसवा देगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें