फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां व सिरसा के नशा मुक्त घोषित 9 गांवों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि सम्मानित

Sat, 14 Sep 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में नशा मुक्त किए गए गांवों के सरपंच और सरपंच प्रतिनि​धियों को सम्मानित करते डीएसपी संजीव
विज्ञापन
सिरसा। डीएसपी ऐलनाबाद संजीव बल्हारा ने रानियां थाना के नशा मुक्त घोषित किए गए 6 गांवों और डीएसपी विकास कृष्ण ने डिंग थाना क्षेत्र के तीन गांवों के सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। प्रशासन की ओर से रानियां के गांव चक्का, भूना, घोड़ावाली, धोतड़, म॔ंगालिया तथा अबूतगढ़ और सिरसा के गांव रसूलपुर, ढाणी रामपुरा तथा थेड़ी बाबा सावन सिंह को नशा मुक्त गांव घोषित किया था।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव बल्हारा तथा डीएसपी विकास कृष्ण ने जिला की अन्य ग्राम पंचायतों से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे भी नशा मुक्त गांवों को अपना रोल मॉडल मानकर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम भूमिका निभाएं। अपने गांवों तथा आसपास के इलाकों को नशा मुक्त करने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा, तभी समाज से नशे को खत्म किया जा सकता है।
डीएसपी संजीव बल्हारा तथा विकास कृष्ण ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतें ग्रामीणों व युवाओं के सहयोग से अपने-अपने गांव में खेल मैदान तैयार करवाकर बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल करें और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। डीएसपी ने बताया कि अब तक 111 गांवों तथा शहर सिरसा के 4 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें