सिरसा। महिला थाना डबवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने के मामले में आरोपी रविन्द्र सिंह उर्फ बग्गा निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा को अदालत के आदेश पर जांच में शामिल किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शीला देवी ने बताया कि 30 सितंबर को महिला वासी उत्तमनगर डबवाली की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी रविन्द्र सिंह उक्त को न्यायालय के आदेशानुसार जांच में शामिल कर न्यायिक प्रक्रिया अनुसार कार्रवाई की गई। संवाद