सिरसा। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार निवासी मोडा खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। गोरीवाला चौकी प्रभारी एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश से जमानत पर चल रहा था। अदालत ने आरोपी विनोद कुमार की सजा को बरकरार रखा। अब आरोपी को काबू किया गया है। संवाद