सिरसा
कंगनपुर रोड स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में मंगलवार रात को शाॅर्ट सर्किट से परिसर में बने एक कमरे में आग लग गई। आग लगने पर कमरे में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। मंदिर के बाहर से गुजर रहे व्यक्ति ने धुआं देखकर मंदिर के प्रबंधकों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक कमरे में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया था। कमरे में बाबा बालक नाथ शिक्षा सदन स्कूल का रिकॉर्ड व दस्तावेज रखे थे। जो साल 2013 में बंद हो चुका था। आग लेने से इन्वर्टर बैटरी व अन्य सामान जलकर रखा हो गया। संवाद