फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो किलो 605 ग्राम अफीम सहित आरोपी काबू, झारखंड से लाई गई थी अफीम, सिरसा व आसपास के क्षेत्र में होनी थी सप्लाई

Thu, 18 Apr 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो किलो 605 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त अफीम झारखंड क्षेत्र से लाई गई थी। उसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।इसकी कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि युवक की पहचान रणजीत कुमार निवासी चक थाना मानातू जिला पलामू, झारखंड हाल डबवाली रोड, सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जनता भवन रोड से होते हुए डबवाली रोड की तरफ जा रही थी। इस दौरान फायर ब्रिगेड स्टेशन के गेट के सामने एक युवक अपने कंधे पर पिट्ठू बैग लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक गली के अंदर जाने लगा। पुलिस को युवक पर शक हुआ और उसे रोक लिया। पुलिस ने पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसमें दो किलो 605 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने अफीम को कब्जेे में लेकर युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें