रोड़ी। रोड़ी पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कस्बे के ही लोगों से आईडी लेकर धोखे से बैंक में खाता खुलवाने व सभी खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन करने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह बताया कि लखाराम जो बैसटीज मार्किंग कंपनी में कार्य करता है जो खाद-स्प्रे और खाने-पीने की वस्तुएं मंगवा कर देता था। इसी कंपनी का झांसा देकर इसने लोगों से आईडी लेकर धोखे से लोगों के नाम पर बैंक में खाते खुलवाए व सभी के खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया। इस ने गांव के ही अनेक लोगों के साथ इसी प्रकार से धोखाधड़ी की है। इसके द्वारा जगदीप सिंह, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, प्रिंस कुमार, हैप्पी, देवराज अरोडा, प्रगट दास निवासी रोड़ी सहित कई लोगों के खातों में लेनदेन किया है। जिसके चलते अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420/406/467/468/471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।