फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोहरे में जमाल बस स्टैंड चौक बन रहा है हादसों की वजह

Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा। जमला पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव जमाल स्थित बस स्टैंड पर बना शहीद भगत सिंह चौक लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। बुधवार सुबह धुंध के कारण स्कॉर्पियो और कार टकरा गईं। सुबह करीब छह बजे घनी धुंध के बीच पहले एक स्कॉर्पियो चौक से जा भिड़ी, इसके कुछ ही देर बाद एक कार भी चौक से टकरा गई। हादसे में चौक की दीवारें टूट गईं और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि जनहानि नहीं हुई।
20 दिसंबर को दो बाइक सवार युवकों की मौत के बाद जिला परिषद सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए गए थे। धुंध के मौसम रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण यह रिफ्लेक्टर टेप भी काम नहीं आई और बुधवार को दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टू-नोहर रोड और सिरसा-जमाल रोड के बीच बने इस चौक पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के समय चौक दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन सीधे टकरा जाते हैं। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार चौक का घेरा छोटा है। संकेतक या पर्याप्त रोशनी की कमी स्थिति को और खतरनाक बना देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें