फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ दुकान पर खरीदारी करने आए मासूम को बस ने कुचला

Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : bureau
विज्ञापन
ढाणी मुसाबवाला में वीरवार शाम पंजाब रोडवेज की बस ने सड़क किनारे खड़े चार साल के मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बस का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


ढाणी मुसाहबवाला निवासी बलविंद्र सिंह खेतीबाड़ी करता है। वीरवार शाम करीब चार बजे बलविंद्र सिंह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ दुकान पर सामान खरीदने गया था। पिता दुकान में सामान खरीद रहा था और हरमन दुकान के समक्ष सड़क किनारे खड़ा हो गया।

इसी बीच सिरसा से मानसा की तरफ जा रही पीआरटीसी की एक बस ने सड़क किनारे खड़े हरमन को कुचल डाला। चालक बस को तेज और लापरवाही से चला रहा था। इसी कारण मासूम हरमन बस की चपेट में आ गया। चालक ने कुछ दूरी पर बस रोकी और छलांग लगाकर खेतों की तरफ फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। पुलिस ने पिता बलविंद्र सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें