फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण टक्कर में ट्रॉलों के उड़े परखचे, चालक-परिचालक की मौत

Sat, 18 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा सीमा से सटे पंजाब के गांव पथराला के समीप शुक्रवार सुबह दो ट्रॉलों के बीच आमने-सामने की हुई भिड़ंत में एक टॉले के चालक-परिचालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रॉले के चालक-परिचालक घायल हो गए। घायलों को डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एक ट्रॉला खाली ड्रम लेकर बठिंडा से डबवाली की ओर आ रहा था। गांव पथराला के समीप सामने आ रहा एक अन्य ट्रॉला, जोकि प्लाइवुड से लदा हुआ था, के साथ टक्कर हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपनी दुकानों और घरों दौड़कर मौके पर पहुंचे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रॉले तिनके की तरह बिखर गए और सामान दूर तक फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने मुश्किल से ट्रॉलों में फंसे चार लोगों को निकाला और पुलिस को सूचित किया। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग के पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह, जसविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लोगों के सहयोग से डबवाली जन सहारा सेवा संस्था की एंबुलेंस द्वारा डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

घायलों की पहचान बठिंडा जिले के गांव मल्ला (बाजा खाना) निवासी 27 वर्षीय हरजीत सिंह, 24 वर्षीय सुदर्शन सिंह के तौर पर हुई। यहां चिकित्सकों ने सुदर्शन सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया, जबकि हरजीत सिंह को मामूली चोट आने पर डिस्चार्ज कर दिया। सुदर्शन सिंह उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर संगत पुलिस के एएसआई गुरजंट सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन से वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारु करवाया।

गुरजंट सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के शवों को एंबुलेंस द्वारा बठिंडा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। कागजों के आधार पर मृतकों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद उनके वारिसों के आने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच जारी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें