फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला एबीवीपी ने मोर्चा

Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
एबीवीपी प्रदर्शन - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने सीडीएलयू में इन दिनों छात्र हितों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सोमवार को भी कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपने इरादे जाहिर कर दिए और मंगलवार को हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कुलपति को बदलने की मांग की।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिनों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सरकार द्वारा प्रथम सेमेस्टर में री अपीयर वाले विद्यार्थियों का अंतिम सत्र के पांचवे सेमेस्टर में ऐडमिशन पर रोक लगाने तथा छह वर्ष में बीए करने के नियम को बदलकर इसे पांच वर्ष करने के खिलाफ जोरदार संघर्ष कर रही है। मंगलवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राजकीय नेशनल कॉलेज तथा राजकीय महिला कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनकी दौरान उन्होंने दोनों नियमों को बदलकर सभी विद्यार्थियों को पांचवे सेमेस्टर में प्रवेश देने तथा बीए भी छह साल में ही करने की मांग उठाई।
विद्यार्थियों ने सीडीएलयू के वीसी के खिलाफ भी नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग की। महिला कॉलेज में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में गीत, मीना, दीपशिखा, रूबी, निशा आदि शामिल थी तो वहीं राजकीय नेशनल कॉलेज में प्रदर्शन करने वालों में रजत, सुमित, सुनील, जितेंद्र, अंशुल, सुधीर, लवप्रीत, विक्रम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें