फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अबूबशहर के व्यक्ति से एक लाख की ठगी, रिश्तेदार बन बेटे के ऑपरेशन के लिए मांगे पैसे

Wed, 05 Feb 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव अबूबशहर में एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनाकर एक लाख रुपये ठगे लिए। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस को दी शिकायत में गांव अबूबशहर निवासी भीम सेन ने बताया कि 26 जनवरी को उसके पास दोपहर सवा दो बजे अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं आपका रिश्तेदार शर्मा बोल रहा हूं। मैंने सोचा मेरे एक रिश्तेदार जो चंडीगढ़ में रहते हैं वो बोल रहे हैं। फाेन करने वाले ने कहा कि उसके लडके का आपरेशन होना है, इसलिए वह अस्पताल में है। उसे एक लाख रुपये की जरूरत है। वह अपना खाता नंबर भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करने वाले की बातों में आकर उसके दिए गए अकाउंट नंबर में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन से एक लाख रुपये डलवा दिए। कुछ दिन बाद जब रिश्तेदार को फोन किया तो उसने बताया कि उसके बेटे का कोई ऑपरेशन नहीं हुआ है, इसके बाद ठगी का पता चला। इस पर उसने साइबर पुलिस को सूचना कर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें